अलग-अलग वेराइटी के तिलकुट की बढ़ी मांग

अलग-अलग वेराइटी के तिलकुट की बढ़ी मांग मकर संक्रांति पर्व को चूड़ा व तिलकुट के खुले हैं कई दुकानें फोटो नंबर-2,परिचय- नवीनगर में सजा तिलकुट का दुकानप्रतिनिधि, नवीनगर (औरंगाबाद)मकर संक्रांति पर्व को लेकर नवीनगर में चूड़ा व तिलकुट की दुकानें खुल गयीं हैं. बस स्टैंड न्यू एरिया, मंगल बाजार व शनिचर बाजार में चूड़ा व […]

अलग-अलग वेराइटी के तिलकुट की बढ़ी मांग मकर संक्रांति पर्व को चूड़ा व तिलकुट के खुले हैं कई दुकानें फोटो नंबर-2,परिचय- नवीनगर में सजा तिलकुट का दुकानप्रतिनिधि, नवीनगर (औरंगाबाद)मकर संक्रांति पर्व को लेकर नवीनगर में चूड़ा व तिलकुट की दुकानें खुल गयीं हैं. बस स्टैंड न्यू एरिया, मंगल बाजार व शनिचर बाजार में चूड़ा व तिलकुट की कई दुकानें खुली हैं. थोक तिलकुट विक्रेताओं की दुकानों पर तिल, तिलवा को कूट कर तिलकुट बनाया जा रहा है. बाजार में अलग-अलग वेराइटी के चीनी, गुड़ व खोवे से निर्मित तिलकुट उपलब्ध है. मंगल बाजार में शिव मंदिर के समीप अवस्थित गुप्ता तिलकुट दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति का त्योहार दो दिनों तक मनाया जायेगा. इसको लेकर अधिक मात्रा में बनाये जा रहे हैं. दुकान के समीप ही आधे दर्जन कारीगरों के साथ तिलकुट निर्माण में जुटे मिथलेश गुप्ता ने कहा कि चीनी, गुड़ और तील के दामों में आयी तेजी के कारण अब पहले की तरह कमाई नहीं रही. फिर भी दो माह के इस व्यवसाय में अच्छी-खासी कमाई हो जाती है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ ग्राहकों को भी उनके उम्मीदों के अनुरूप हर क्वालिटी का तिलकुट उन्हें मिल जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >