तेजपुरा हाइस्कूल में कमरों की कमी

तेजपुरा हाइस्कूल में कमरों की कमी ओबरा (औरंगाबाद). सरकार की स्वीकृति के बाद उच्च विद्यालय तेजपुरा की बिल्डिंग नहीं बनायी गयी है. इससे पठन-पाठन में परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार विद्यालय में लगभग एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. इस मामले में संबंधित विभाग के पदाधिकारी कोई ठोस पहल नहीं कर रहे […]

तेजपुरा हाइस्कूल में कमरों की कमी ओबरा (औरंगाबाद). सरकार की स्वीकृति के बाद उच्च विद्यालय तेजपुरा की बिल्डिंग नहीं बनायी गयी है. इससे पठन-पाठन में परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार विद्यालय में लगभग एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. इस मामले में संबंधित विभाग के पदाधिकारी कोई ठोस पहल नहीं कर रहे हैं. इसके कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है. गांव के माधव सिंह, उमेंद्र सिंह, संजय यादव ने बताया कि स्कूल का भवन नहीं रहने के कारण बच्चों को परेशानी हो रही है. लोगों ने विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बिल्डिंग बनवाने की मांग की है. प्रधानाध्यापक मो इबरारूल हक ने बताया कि बिल्डिंग बनाने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >