सड़क पर बह रहा नाली का पानी ओबरा (औरंगाबाद). सरसौली गांव में यशवंत सिंह के घर से ट्रांसफाॅर्मर तक नाली का निर्माण नहीं कराये जाने के कारण सड़क नाली का पानी बह रहा है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. शिवपजून सिंह, नवीन सिंह, सीताराम साव, सुदर्शन चौधरी व बैजनाथ सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा पंचायती राज का गठन क्षेत्र के विकास करने के लिये गया है. लेकिन, स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन के लोग क्षेत्र का विकास करने लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं. नाली निर्माण को लेकर संबंधित जनप्रतिनिधि व प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है. लेकिन, उसके बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है. मुखिया गीता देवी को भी इसकी जानकारी दी गयी है. मुखिया ने बताया कि रुपये नहीं रहने के कारण नाली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है. रुपये आने के बाद नाली को बनवा दिया जायेगा.
सड़क पर बह रहा नाली का पानी
सड़क पर बह रहा नाली का पानी ओबरा (औरंगाबाद). सरसौली गांव में यशवंत सिंह के घर से ट्रांसफाॅर्मर तक नाली का निर्माण नहीं कराये जाने के कारण सड़क नाली का पानी बह रहा है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. शिवपजून सिंह, नवीन सिंह, सीताराम साव, सुदर्शन चौधरी व बैजनाथ सिंह ने बताया कि […]
