दाउदनगर सीओ के साथ दुर्व्यवहार व हाथापाईदाउदनगर(अनुमंडल).सरकारी जमीन से निजी जमीन में रास्ते ले जाने से मना करने पर दाउदनगर अंचल अधिकारी विनोद सिंह के साथ हाथापाई व दुर्व्यवहार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार की शाम की है. इस मामले में दाउदनगर पुलिस ने घटना स्थल से मिट्टी लदा चार ट्रैक्टर को जब्त करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे मामले की पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, अनुसेवक कर्मवीर प्रसाद ने पीडब्ल्यूडी के जेइ जगदीश बैठा को सूचना दी कि कुछ लोगों द्वारा दाउदनगर-गया रोड के बाजार रोड में नहर पुल के पास सरकारी जमीन से निजी जमीन के रास्ते में मिट्टी भरायी कर रहे हैं. जेइ ने इसकी सूचना अंचल अधिकारी विनोद सिंह को दी. सीओ अपने कर्मचारियों के साथ स्थल पर पहुंचे और काम कर रहे लोगों को मना किया. इसी बीच उनके साथ दुर्व्यवहार व हाथापाई हुई. इस संबंध सीओ विनोद सिंह ने भी स्वीकार किया है कि उनके साथ दुर्व्यवहार व हाथापाई हुई है. दाउदनगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
दाउदनगर सीओ के साथ दुर्व्यवहार व हाथापाई
दाउदनगर सीओ के साथ दुर्व्यवहार व हाथापाईदाउदनगर(अनुमंडल).सरकारी जमीन से निजी जमीन में रास्ते ले जाने से मना करने पर दाउदनगर अंचल अधिकारी विनोद सिंह के साथ हाथापाई व दुर्व्यवहार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार की शाम की है. इस मामले में दाउदनगर पुलिस ने घटना स्थल से मिट्टी लदा चार […]
