बच्चों को मिले गुणवत्तापूर्ण शक्षिा : विधायक

बच्चों को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : विधायक ओबरा विधायक ने की माध्यमिक स्तर के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठकफोटो-23 प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करते विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हादाउदनगर (अनुमंडल). विद्यालयों के प्रबंध समिति को तत्पर होना होगा. विद्यालयों का विकास होना चाहिए. बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना चाहिए. ये बातें क्षेत्रीय विधायक […]

बच्चों को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : विधायक ओबरा विधायक ने की माध्यमिक स्तर के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठकफोटो-23 प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करते विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हादाउदनगर (अनुमंडल). विद्यालयों के प्रबंध समिति को तत्पर होना होगा. विद्यालयों का विकास होना चाहिए. बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना चाहिए. ये बातें क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने मंगलवार को राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में माध्यमिक स्तर के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करते हुए कहीं. विधायक ने कहा कि ओबरा विधानसभा क्षेत्र के सभी 20 हाइ या इंटर स्कूलों में फरवरी तक विद्यालय प्रबंध समिति का गठन कर लिया जायेगा. विधायक ने प्रधानाध्यापकों से विद्यालय व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये. महत्वपूर्ण है कि विधायक माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष होते हैं. विधायक ने कहा कि जो प्रभारी या प्रधानाध्यापक जनवरी अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन विद्यालयों को छोड़ कर अन्य में जनवरी तक समिति का गठन कर लिया जायेगा. आवश्यक्तानुसार विद्यालय में काम होगा. समिति को क्रियाशील करना है. बैठक में राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, नगर राजद अध्यक्ष मुन्ना अजीज, अशोक इंटर स्कूल के श्रवण कुमार संत, राष्ट्रीय इंटर स्कूल के कृष्ण कुमार सिंह, मेघपुर के अनिल कुमार मंडल, चंदा के रंजन कुमार, पटेल इंटर विद्यालय के राम बदन सिंह व विजय कुमार सिंह, शमशेरनगर के अमरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार यादव, बालिका इंटर स्कूल के डाॅ सतेंद्र कुमार राय, गोरडीहां के मालती सिन्हा, कादरी के राधा कुमारी, संसा के जीतेंद्र कुमार, सुरखी के विवेश पांडेय, ओबरा के दिनेश्वर प्रसाद सिंह उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >