आध्यात्मिक धार्मिक केंद्र रहा होगा दादर गांव

आध्यात्मिक धार्मिक केंद्र रहा होगा दादर गांव फोटो-26, परिचय-दादर गांव पहुंचे धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र नारायण विधार्थी को जानकारी देते सामाजिक कार्यकर्ता वेंकेटेश शर्मादाउदनगर (अनुमंडल). बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र नारायण विद्यार्थी गोह प्रखंड के दादर गांव में सूर्य स्तंभ का दर्शन करने पहुंचे, लेकिन तालाब में जलजमाव […]

आध्यात्मिक धार्मिक केंद्र रहा होगा दादर गांव फोटो-26, परिचय-दादर गांव पहुंचे धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र नारायण विधार्थी को जानकारी देते सामाजिक कार्यकर्ता वेंकेटेश शर्मादाउदनगर (अनुमंडल). बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र नारायण विद्यार्थी गोह प्रखंड के दादर गांव में सूर्य स्तंभ का दर्शन करने पहुंचे, लेकिन तालाब में जलजमाव होने के कारण वे स्तंभ का दर्शन नहीं कर पाये. दादर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता वेंकेटेश शर्मा ने उन्हें बताया कि यह सतयुगकालीन सूर्य स्तंभ है. यहां से प्राचीनकालीन भगवान सूर्य की काले पत्थर की खंडित आदमकद प्रतिमा मिली थी, लेकिन जागरूकता के अभाव के कारण लगभग 10 वर्ष पहले ग्रामीणों ने पटना में गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया था. श्री विद्यार्थी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह स्थल एक बहुत बड़ा आध्यात्मिक व धार्मिक केंद्र रहा होगा. इसे पुनर्जागृत करने की आवश्यकता है. पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इसके महत्व के बारे में बोर्ड के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल को बतायेंगे और उनसे इस गांव में जाने का आग्रह करेंगे. ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जब तालाब सूखा रहता है तो सूर्य स्तंभ दिखायी देता है. इस मौके पर रामइकबाल शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सुनील दत, अरुण शर्मा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >