छात्रहित में काम करती है छात्र राजद : संतोष

छात्रहित में काम करती है छात्र राजद : संतोष फोटो-28,परिचय-चुनाव के बाद छात्र नेता संतोष कुमार एवं अन्यदाउदनगर (अनुमंडल) .सिंचाई विभाग के आइबी में छात्र राजद की आयोजित बैठक में दाउदनगर कॉलेज छात्र राजद के अध्यक्ष पद पर रविरंजन कुमार उर्फ बालाजी को मनोनीत किया गया. छात्र राजद के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने मनोनयन पत्र […]

छात्रहित में काम करती है छात्र राजद : संतोष फोटो-28,परिचय-चुनाव के बाद छात्र नेता संतोष कुमार एवं अन्यदाउदनगर (अनुमंडल) .सिंचाई विभाग के आइबी में छात्र राजद की आयोजित बैठक में दाउदनगर कॉलेज छात्र राजद के अध्यक्ष पद पर रविरंजन कुमार उर्फ बालाजी को मनोनीत किया गया. छात्र राजद के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने मनोनयन पत्र देते हुए कहा कि पूरे जिले में संगठन को सशक्त बनाया जा रहा है. सिन्हा कॉलेज में व्याप्त कथित कुव्यवस्था को छात्र राजद ने ही ठीक कराया. छात्र राजद के मगध विश्वविधालय अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सभी कॉलेजों में संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है. यह संगठन छात्रहित के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है. छात्रों की समस्याओं का समाधान कराया जाता है. नव मनोनीत कॉलेज अध्यक्ष रविरंजन ने कहा कि एन कॉलेज में व्याप्त कुव्यवस्था को दूर कराना प्राथमिकता होगी. कॉलेज की पेयजल, शौचालय समेत अन्य समस्याओं का समाधान कराया जायेगा. इस मौके पर युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार यादव, राहुल यादव, राजकिशोर यादव, मुकेश गुप्ता, रवि वात्सायन, उदय कुमार, विकास कुमार मौजूद थे. बैठक की देखरेख ब्रजकिशोर मंडल ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >