गरीबों के बीच बांटे कंबल फोटो नंबर- 34,परिचय- कंबल का वितरण करते मानस मंडल के सदस्यकुटुंबा(औरंगाबाद). कुटुंबा में मानस मंडल द्वारा रविवार को कंबल का वितरण किया गया. गरीबों के बीच कंबल का वितरण करते हुए वशिष्ट नारायण द्विवेदी कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. जिस मनुष्य में दूसरे की सेवा व सहायता करने की लालसा नहीं है वह मनुष्य कहलाने के योग्य नहीं है. गरीबों व असहायों की सेवा करने से ही सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को दीनबंधु कहा गया है. इस मौके पर शिवप्रसाद तिवारी, अंबिका सिंह, रामलखन तिवारी, परशुराम मौआर, चंद्रशेखर प्रसाद शाहु आदि थे. सदस्यों ने बताया कि 25 गरीबों को कंबल दिये गये. कंबल मिलने के बाद वृद्ध काफी खुश दिखे. मानस मंडल द्वारा प्रत्येक रविवार को रामचरित मानस का कथा वाचन भी किया जाता है.
गरीबों के बीच बांटे कंबल
गरीबों के बीच बांटे कंबल फोटो नंबर- 34,परिचय- कंबल का वितरण करते मानस मंडल के सदस्यकुटुंबा(औरंगाबाद). कुटुंबा में मानस मंडल द्वारा रविवार को कंबल का वितरण किया गया. गरीबों के बीच कंबल का वितरण करते हुए वशिष्ट नारायण द्विवेदी कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. जिस मनुष्य में दूसरे की सेवा व […]
