सब्जी की खेती से किसानों को काफी लाभ

सब्जी की खेती से किसानों को काफी लाभ दाउदनगर (औरंगाबाद).दाउदनगर शहर के सोन तटीय इलाकों में सब्जी की खेती कर किसान काफी लाभ कमा रहे हैं. किसानों ने बताया कि आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर सब्जी की खेती रहे हैं. पुराना शहर निवासी साधु चरण मेहता व भोला मेहता ने बताया कि सब्जी की खेती […]

सब्जी की खेती से किसानों को काफी लाभ दाउदनगर (औरंगाबाद).दाउदनगर शहर के सोन तटीय इलाकों में सब्जी की खेती कर किसान काफी लाभ कमा रहे हैं. किसानों ने बताया कि आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर सब्जी की खेती रहे हैं. पुराना शहर निवासी साधु चरण मेहता व भोला मेहता ने बताया कि सब्जी की खेती के लिए महंगे दाम पर बीज खरीदते हैं. इसके बाद पौधाशाला में बीज तैयार करते हैं. सिंचाई के लिए बोरिंग करवा कर पंपिंग सेट लगाते हैं. सब्जी की खेती में फूलगोभी, टमाटर व पतगोभी की पैदवार भरपूर हो रही है. बिक्री के लिए स्थानीय बाजार होने के कारण ढुलाई का खर्चा भी बच जाता है. हालांकि सोन नदी के दियारे में जंगली सूअर व नीलगाय के रहने से किसानों को अब सब्जियों की फसल की सुरक्षा के लिए रात में भी पहरा देना पड़ता है. फिर भी किसान सब्जी की फसल उगा कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >