रफीगंज-कासमा सड़क गड्ढे में तब्दीलफोटो नंबर-10, परिचय-जर्जर सड़करफीगंज (औरंगाबाद).रफीगंज-कासमा रोड बदहला होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. गड्ढे में तब्दील सड़क में हिचकोले खाते छोट-बड़े वाहन 15 किलोमीटर की दूरी एक से दो घंटे में पूरी करते हैं. पचार, पांडेय कर्मा, सरावक, देवकुली सहित विभिन्न स्थानों पर पांच-पांच कदम पर गड्ढों में तब्दील सड़क अपनी जर्जर स्थित बयां करती है. रफीगंज-कासमा रोड की मरम्मत दो वर्ष पहले हुआ था, लेकिन दो वर्ष के अंदर ही सड़क पूरी तरह टूट गयी. जिसके कारण ठेकेदार पर सवालिया निशान लग रहे हैं. रामचंद्र सिंह, शिवदयाल सिंह, भाजपा नेता शंकर दयाल सिंह का कहना है कि सड़क का निर्माण जब हो रहा था तो क्षेत्र के लोगों को लगा था कि हमारी तकलीफ दूर हो जायेगी. हालांकि एक वर्ष तक रफीगंज से कासमा 20 किलोमीटर की दूरी लोग आधे घंटे के अंदर लोग पूरी कर लिया करते थे, लेकिन आज इस सड़क से जाने के लिए लोगों को सोचना पड़ता है. रफीगंज-कासमा पहुंच कर यह सड़क मदनपुर, खिरियावां, आमस दो तरफ जाती है. इससे क्षेत्र के लिए यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है. स्थानीय लोगों ने जिला पदाधिकारी व बिहार सरकार से इस सड़क की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है.
रफीगंज-कासमा सड़क गड्ढे में तब्दील
रफीगंज-कासमा सड़क गड्ढे में तब्दीलफोटो नंबर-10, परिचय-जर्जर सड़करफीगंज (औरंगाबाद).रफीगंज-कासमा रोड बदहला होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. गड्ढे में तब्दील सड़क में हिचकोले खाते छोट-बड़े वाहन 15 किलोमीटर की दूरी एक से दो घंटे में पूरी करते हैं. पचार, पांडेय कर्मा, सरावक, देवकुली सहित विभिन्न स्थानों पर पांच-पांच कदम […]
