मदनपुर बीडीओ को जान मारने की धमकी

मदनपुर बीडीओ को जान मारने की धमकीपहली जनवरी की रात की घटनानगर थाने में दर्ज हुआ मामला काम के लिए बनाया जा रहा था दबाव प्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर)मदनपुर बीडीओ अतुल प्रसाद के घर में घुस कर अपराधी किस्म के एक व्यक्ति ने जान मारने की धमकी दी है. इस बाबत बीडीओ ने नगर थाने में […]

मदनपुर बीडीओ को जान मारने की धमकीपहली जनवरी की रात की घटनानगर थाने में दर्ज हुआ मामला काम के लिए बनाया जा रहा था दबाव प्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर)मदनपुर बीडीओ अतुल प्रसाद के घर में घुस कर अपराधी किस्म के एक व्यक्ति ने जान मारने की धमकी दी है. इस बाबत बीडीओ ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बीडीओ ने प्राथमिकी में जिक्र किया है कि वह नगर थाना क्षेत्र के सत्येंद्रनगर मुहल्ला स्थित भैरवनाथ पाठक के घर में किराये पर रहते हैं. एक जनवरी की रात उनकी अनुपस्थिति में लगभग आठ बजे नगर थाना क्षेत्र के गेट स्कूल के पीछे रहनेवाले कमलेश सिंह नामक एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और उनके बारे में जानकारी ली. इसके बाद उसने उनकी मां के साथ अभद्र व्यवहार किया. रात नौ बजे वह एक बार फिर उनके घर पहुंचा और उनसे (बीडीओ) अपने पक्ष में काम कराने का दबाव बनाया. विरोध करने पर गाली-गलौज की और जान मारने की धमकी दी. इधर, नगर थानाध्यक्ष रविप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >