अपराधियों की धमकी से व्यवसायियों में दहशत

अपराधियों की धमकी से व्यवसायियों में दहशत औरंगाबाद कार्यालयशहर का हृदयस्थली के रूप में पहचान बना चुकी धर्मशाला चौक पर एक बार फिर अपराधियों का अड्डा साबित होने लगा है. आये दिन यहां पर मारपीट, रंगदारी जैसी घटनाएं हो रही है. पिछले तीन दिनों से तो अपराधियों के भय से दहशत है. शनिवार को शराब […]

अपराधियों की धमकी से व्यवसायियों में दहशत औरंगाबाद कार्यालयशहर का हृदयस्थली के रूप में पहचान बना चुकी धर्मशाला चौक पर एक बार फिर अपराधियों का अड्डा साबित होने लगा है. आये दिन यहां पर मारपीट, रंगदारी जैसी घटनाएं हो रही है. पिछले तीन दिनों से तो अपराधियों के भय से दहशत है. शनिवार को शराब के नशे में अपराधी खुलेआम घूमते रहे और कई दुकानदारों को धमकी भी दी. कुछ व्यवसायियों के साथ मारपीट भी की. फल व्यवसायी प्रमोद कुमार को सब्जी मंडी के समीप पिटाई कर दी. इससे लोगों में और दहशत फैल गयी. घटना के बाद व्यवसायियों ने नगर थाने में इसकी लिखित शिकायत की है. नगर थानाध्यक्ष रविप्रकाश सिंह ने कहा है कि व्यवसायियों द्वारा लिखित शिकायत की गयी है. अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है. शीघ्र ही उन्हें कानूनी शिंकजे में कस लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >