छाये रहे जमीन विवाद के जुड़े मामले फोटो नंबर-22,परिचय- दाउदनगर थाना परिसर में मामला सुनते सीओ विनोद सिंह, पुलिस निरीक्षक विंध्याचल प्रसाद, थानाध्यक्ष पंकज कुमारदाउदनगर (अनुमंडल).शनिवार को दाउदनगर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद से जुडे आधा दर्जन से भी अधिक मामले पहुंचे. जनता दरबार में सीओ विनोद सिंह व थानाध्यक्ष पंकज कुमार द्वारा लगाया गया. इसमें पुलिस निरीक्षक विंध्याचल प्रसाद भी मौजूद रहे. दाउदनगर के चावल बाजार की पुष्पा देवी ने बाजार की दुकान खाली करवाने की गुहार लगायी. भखरूआ से जीतेंद्र सिंह जमीन विवाद संबंधित मामले लेकर पहुंचे, बुधन बिगहा के विंदेश्वरी चौधरी का मामला जमीन नापी से संबंधित था. तरार निवासी रामप्रवेश सिंह भी जमीन विवाद लेकर पहुंचे. मायापुर निवासी गणेश राम अतिक्रमण की शिकायत की. सीओ व थानाध्यक्ष ने सभी विवादों को सुन कर स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिया.
छाये रहे जमीन विवाद के जुड़े मामले
छाये रहे जमीन विवाद के जुड़े मामले फोटो नंबर-22,परिचय- दाउदनगर थाना परिसर में मामला सुनते सीओ विनोद सिंह, पुलिस निरीक्षक विंध्याचल प्रसाद, थानाध्यक्ष पंकज कुमारदाउदनगर (अनुमंडल).शनिवार को दाउदनगर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद से जुडे आधा दर्जन से भी अधिक मामले पहुंचे. जनता दरबार में सीओ विनोद सिंह व थानाध्यक्ष पंकज […]
