जनता दरबार में आये जमीन से जुड़े मामले

जनता दरबार में आये जमीन से जुड़े मामले रफीगंज (औरंगाबाद).रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में अंचलाधिकारी डाॅ संजय कुमार अंबष्ट की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया. इसमें जमीन संबंधी विवाद के कई मामलों का आवेदन लिये गये. रफीगंज थाना क्षेत्र के एक, कासमा के तीन, पौथू के एक मामले सीओ के समक्ष पहुंचे. सीओ ने बताया […]

जनता दरबार में आये जमीन से जुड़े मामले रफीगंज (औरंगाबाद).रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में अंचलाधिकारी डाॅ संजय कुमार अंबष्ट की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया. इसमें जमीन संबंधी विवाद के कई मामलों का आवेदन लिये गये. रफीगंज थाना क्षेत्र के एक, कासमा के तीन, पौथू के एक मामले सीओ के समक्ष पहुंचे. सीओ ने बताया कि जमीन से संबंधित मामले निबटारे हेतु आवेदन आये हैं. इसका निबटारा व नापी के लिए तिथि निर्धारित कर दी गयी है. नापी के उपरांत मामले का निबटारा कर दिया जायेगा. इस मौके पर रफीगंज थानाध्यक्ष अंजय चौधरी, कासमा थानाध्यक्ष नरोतम चंद, सीआइ रामदेव सिंह, सहायक नकुल राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >