शक्षिा सबसे बड़ी पूंजी : विधायक

शिक्षा सबसे बड़ी पूंजी : विधायक संजय सिंह यादव महाविद्यालय का मना स्थापना दिवस फोटो नंबर-2,परिचय- स्थापना दिवस में शामिल लोग ओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय स्थित संजय सिंह यादव महाविद्यालय में मंगलवार को स्कूल का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की […]

शिक्षा सबसे बड़ी पूंजी : विधायक संजय सिंह यादव महाविद्यालय का मना स्थापना दिवस फोटो नंबर-2,परिचय- स्थापना दिवस में शामिल लोग ओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय स्थित संजय सिंह यादव महाविद्यालय में मंगलवार को स्कूल का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की देखरेख विद्यालय के व्यवस्थापक संजय सिंह ने की. विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सबसे बड़ी पूंजी है. सरकार की सोच है कि शिक्षा व्यवस्था को को सुदृढ़ किया जाये. उन्होंने कहा कि विधायक कोटे द्वारा क्षेत्र में बिजली, सड़क, पुल-पुलिया,चापाकल की सुविधा मुहैया कराये जायेंगे. इस मौके पर करसांव पैक्स अध्यक्ष बिंदा सिंह यादव, जितेंद्र यादव, एहसानुल हक अंसारी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश यादव,अरविंद यादव, कारू यादव, लक्ष्मण सिंह, बैजनाथ सिंह व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >