सम्मेलन में नहीं शामिल होने का नर्णिय

सम्मेलन में नहीं शामिल होने का निर्णय औरंगाबाद.औरंगाबाद के टाउन हॉल में मंगलवार को आयोजित सम्मेलन में औरंगाबाद प्रखंड के सेविका-सहायिका कर्मचारी संघ भाग नहीं लेगी. इससे संबंधित जानकारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुन्नी देवी ने दी है. प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को औरंगाबाद प्रखंड के सेविका-सहायिका कर्मचारी संघ की एक बैठक चितौड़ […]

सम्मेलन में नहीं शामिल होने का निर्णय औरंगाबाद.औरंगाबाद के टाउन हॉल में मंगलवार को आयोजित सम्मेलन में औरंगाबाद प्रखंड के सेविका-सहायिका कर्मचारी संघ भाग नहीं लेगी. इससे संबंधित जानकारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुन्नी देवी ने दी है. प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को औरंगाबाद प्रखंड के सेविका-सहायिका कर्मचारी संघ की एक बैठक चितौड़ नगर में की गयी. इस दौरान ही संघ के उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सम्मेलन में सेविका-सहायिका भाग नहीं लेंगी. लेकिन, आंगनबाड़ी सुचारु रूप से चलेगा. बैठक में सुमित्रा देवी, नीतू सिंह, छाया देवी, वीणा देवी, मधु, संध्या, पुष्पा, जुलेखा खातून आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >