क्विज में रेड हाउस बना विजेता प्रतियोगिता में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दिखायी प्रतिभा फोटो नंबर-34,35,परिचय-क्विज प्रतियोगिता में शामिल ज्ञानदीप के छात्रऔरंगाबाद.शहर के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में क्विज का आयोजन सोमवार को किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के वर्ग तीन से 10 तक छात्र-छात्राएं शामिल हुए. छात्रों का चार अलग-अलग हाउस बनाया गया था. हाउस के माध्यम से ही सवाल किये जा रहे थे. समसामियक विषयों के साथ-साथ उनके पाठ्य पुस्तकों से संबंधित प्रश्नों को रखा गया. प्रतियोगिता की देखरेख विद्यालय के सीनियर शिक्षक गोविंद सिंह ने की. मौके पर अजीत कुमार, सतीश कुमार, शैलेंद्र सिंह सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे. विद्यालय के निदेशक लक्ष्मीकांत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में रेड हाउस को विजेता घोषित किया गया. इसमें निशांत कुमार, वर्षा सिंह, अर्चना कुमारी, आशुतोष सिंह शामिल थे. निदेशक ने कहा कि प्रतियोगिता के पीछे विद्यालय का एकमात्र उद्देश्य है कि नये सत्र के पहले विद्यार्थियों की प्रतिभा को जांचना. वैसे समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहते हैं.
क्विज में रेड हाउस बना विजेता
क्विज में रेड हाउस बना विजेता प्रतियोगिता में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दिखायी प्रतिभा फोटो नंबर-34,35,परिचय-क्विज प्रतियोगिता में शामिल ज्ञानदीप के छात्रऔरंगाबाद.शहर के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में क्विज का आयोजन सोमवार को किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के वर्ग तीन से 10 तक छात्र-छात्राएं शामिल हुए. छात्रों का चार अलग-अलग हाउस बनाया गया […]
