किसानों की हक की लड़ाई लड़ेगी भाजपा : प्रेम

किसानों की हक की लड़ाई लड़ेगी भाजपा : प्रेम हर हाल में किसानों को देना होगा धान में बोनस : सांसदधान खरीद में किसानों को बोनस नहीं दिये जाने के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना (फोटो नंबर-23)कैप्शन- धरना को संबोधित करते प्रतिपक्ष के नेता डाॅ प्रेम कुमार(लीड) औरंगाबाद (नगर) समाहरणालय के पास सोमवार को भारतीय […]

किसानों की हक की लड़ाई लड़ेगी भाजपा : प्रेम हर हाल में किसानों को देना होगा धान में बोनस : सांसदधान खरीद में किसानों को बोनस नहीं दिये जाने के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना (फोटो नंबर-23)कैप्शन- धरना को संबोधित करते प्रतिपक्ष के नेता डाॅ प्रेम कुमार(लीड) औरंगाबाद (नगर) समाहरणालय के पास सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानो की मांगों को लेकर बिहार सरकार के विरुद्ध धरना दिया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने की. मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिपक्ष के नेता डाॅ प्रेम कुमार, विशिष्ठ अतिथि के रूप में किसान मोरचा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल शर्मा, सांसद सुशील कुमार सिंह, गोह विधायक मनोज कुमार, एमएलसी राजन कुमार सिंह शामिल हुए. धरने को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है. इससे विवश होकर किसान धान को जलाने पर मजबूर हो गये हैं. सरकार ने 25 नवंबर को घोषणा की थी कि धान की खरीदारी की जायेगी और उन्हें बोनस भी दिया जायेगा. इसके बाद सरकार पांच दिसंबर से धान की खरीदारी केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गयी समर्थन मूल्य 1410 पर करा रही है, लेकिन अपनी ओर से किसानों को कोई बोनस नहीं दिया गया है. जबकि पूर्व में किसानों को तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल दिया जाता था. पिछले वर्ष हालात यह थी कि जो किसान पैक्स के माध्यम से अपना धान बेचे थे उन किसानों को अब तक पैसा का भुगतान नहीं किया गया. इसके कारण सैकड़ों किसानों की बेटियां की शादी नहीं हो सकी. कई किसान आत्महत्या भी कर चुके हैं. किसानों की हक की लड़ाई भाजपा सरकार से लड़ेगी. भाजपा सासंद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के न्याय के लिए चुप नही बैठेंगे. राज्य सरकार द्वारा किसानों के धान पर बोनस नहीं दिया जायेगा तब तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन जारी रहेगा. राष्ट्रीय महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बिहार में किसान औने-पौने दामों पर बिचौलियों के हाथों धान बेचने पर मजबूर हैं क्योंकि सरकार किसानों से धान नहीं खरीद रही है. एक तरफ दावा करती है कि पैक्स से धान की खरीदारी की जा रही है, तो दूसरी तरफ पैक्सों की हालत यह है कि धान खरीदने के लिए न तो पैसा हैं और न ही वजन करने के लिए तराजू. धरने को सुबोध शर्मा, रामकेवल सिंह, बजेंद्र कुमार सिंह, अरविंद सिंह, लालमोहन यादव, मितेंद्र कुमार, पूनम देवी, सुनील सिंह, अश्विनी तिवारी, विनोद सिंह सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >