स्थापना दिवस समारोह के लिए गांवों में जनसंपर्क

स्थापना दिवस समारोह के लिए गांवों में जनसंपर्क दाउदनगर(औरंगाबाद).भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं. हसपुरा अंचल सचिव काॅमरेड चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर 2015 को भारतीय नृत्य कला मंदिर पटना में राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया है. […]

स्थापना दिवस समारोह के लिए गांवों में जनसंपर्क दाउदनगर(औरंगाबाद).भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं. हसपुरा अंचल सचिव काॅमरेड चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर 2015 को भारतीय नृत्य कला मंदिर पटना में राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया है. इसमें राष्ट्रीय स्तर के कई नेता भाग लेंगे. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव काॅमरेड अतुल कुमार अंजान, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. इस स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए हसपुरा व गोह प्रखंड के गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >