सहायिका के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

सहायिका के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज रफीगंज (औरंगाबाद).पौथू थाना क्षेत्र के करमा पांडेय गांव में आंगनबाड़ी सहायिका अंजु देवी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इससे अंजु देवी घायल हो गयी,जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया. घायल के बयान पर गांव के अरविंद यादव को नामजद आरोपित बनाया गया […]

सहायिका के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज रफीगंज (औरंगाबाद).पौथू थाना क्षेत्र के करमा पांडेय गांव में आंगनबाड़ी सहायिका अंजु देवी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इससे अंजु देवी घायल हो गयी,जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया. घायल के बयान पर गांव के अरविंद यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख है कि आरोपित आंगनबाड़ी केंद्र में घूस कर शराब के नशे में अंजु देवी के साथ मारपीट व गाली-गलौज की. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र का पंजी रजिस्टर फाड़ दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपित द्वारा सहायिका से रंगदारी की मांग की जाती है,नहीं देने पर यह घटना हुई है. आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >