बंधु बिगहा से सड़क तीन किलोमीटर दूर

बंधु बिगहा से सड़क तीन किलोमीटर दूर दाउदनगर (औरंगाबाद).ओबरा प्रखंड की भरूब पंचायात के होलीचक व बंधु बिगहा गांव में अभी भी लोग पगडंडी के सहारे ही गांव में पहुंचते हैं. गांव के शशिभूषण सिंह, सुरेंद्र सिंह व डाॅ दिलेश कुमार ने बताया कि एनएच 98 के भरूब मोड़ से सड़क निकली है जो मलवां […]

बंधु बिगहा से सड़क तीन किलोमीटर दूर दाउदनगर (औरंगाबाद).ओबरा प्रखंड की भरूब पंचायात के होलीचक व बंधु बिगहा गांव में अभी भी लोग पगडंडी के सहारे ही गांव में पहुंचते हैं. गांव के शशिभूषण सिंह, सुरेंद्र सिंह व डाॅ दिलेश कुमार ने बताया कि एनएच 98 के भरूब मोड़ से सड़क निकली है जो मलवां तक चली जाती है. इस सड़क के भूइंया बिगहा से होलीचक जाने का रास्ता है. लगभग तीन किलोमीटर पैदल चलने के बाद लोग गांव में पहुंचते हैं. आजादी के 68 वर्षों के बाद भी लोग सड़क के लिए तरस रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इसके लिए कई बार जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क बनाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >