सड़कों पर अतक्रिमण से पैदल चलना भी मुश्किल

सड़कों पर अतिक्रमण से पैदल चलना भी मुश्किल फोटो नंबर-2, सड़क पर लगा अतिक्रमण रफीगंज (औरंगाबाद).रफीगंज शहर की सड़कों पर अतिक्रमण होने के कारण लोगों को आवागमन में असुविधा होती है. बस स्टैंड, महाराजगंज, ब्लाक रोड, मुख्य बाजार की सड़कों पर व्यवसायियों द्वारा सामग्री रख कर अतिक्रमण कर लिया गया है. इसके कारण बाजार में […]

सड़कों पर अतिक्रमण से पैदल चलना भी मुश्किल फोटो नंबर-2, सड़क पर लगा अतिक्रमण रफीगंज (औरंगाबाद).रफीगंज शहर की सड़कों पर अतिक्रमण होने के कारण लोगों को आवागमन में असुविधा होती है. बस स्टैंड, महाराजगंज, ब्लाक रोड, मुख्य बाजार की सड़कों पर व्यवसायियों द्वारा सामग्री रख कर अतिक्रमण कर लिया गया है. इसके कारण बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. कुछ माह पहले अंचलाधिकारी डाॅ संजय कुमार अंबष्ठ द्वारा अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया गया था. लेकिन अभियान के दूसरे ही दिन पूर्ववत स्थिति हो गयी. इस संबंध में समाजसेवी डाॅ तुलसी यादव का कहना है कि रफीगंज-शिवगंज मुख्य मार्ग, बस स्टैंड से महाराजगंज, ब्लाक रोड व तिवारी बिगहा तक अतिक्रमण के कारण कई बार दुर्घटना घट चुकी है, जिसमें कई लोगों की जान भी चली गयी. जब कोई दुर्घटना होती है, सड़क जाम होता है तो प्रशासन थोड़ी बहुत कारवाई के बाद चुप्पी साध लेती है. अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां ने बताया कि अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी बाजार में मुश्किल हो जाता है. इस संबंध में सीटी मैनेजर लालदेव यादव ने बताया कि अतिक्रमण होने के कारण लोगों को परेशानी तो होती है,यह हमें भी दिखाई देता है. जल्द ही अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >