कंचन नगर ने मखरा को हराया फोटो नंबर-1,परिचय-खिलाड़ियों से परिचय करते मुखिया शबनम आरा व अन्य हसपुरा (औरंगाबाद)हसपुरा बाजार के छोटी खेल मैदान में पंचायत मुखिया शबनम आरा द्वारा आयोजित सद्भवना क्रिकेट टूर्नामेंट में कंचन नगर बनाम मखरा के बीच मैच खेला गया. इसका उद्घाटन मुखिया शबनम आरा ने खिलाड़ियों से परिचय के साथ किया. सबनम आरा ने कहा कि खेल से भाईचारा बढ़ता है. गांवों की प्रतिभा को उभरने के उद्देश्य से सद्भावना किक्रेट टूर्नामेंट दूसरा वर्ष कराया जा रहा है. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कंचन नगर की टीम ने 145 रन बनाये. जवाब में उतरी मखरा की टीम ने 103 रन पर ही सिमट गयी. इससे कंचन नगर की टीम ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया. अंपायर की भूमिका अरमान व रूस्तम में निभाई ,जबिक मैच का स्कोरिंग सद्दाम हुसैन ने किया. 27 दिसंबर को अमझर शरीफ बनाम हसपुरा के बीच मैच खेला जायेगा. दूसरी ओर टाल गांव के खेल मैदान में स्टार डायमंड क्रिकेट क्लब द्वारा उदयभानचक बनाम सलेमपुर के बीच मैच खेला गया. इसमें रोमाचक मुकाबला में सलेमपुर की टीम के उदयभानचक की टीम ने दो रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. क्लब के धर्मेंद्र कुमार, विश्वजीत कुमार विकास ने बताया कि 31 दिसंबर को टाल खेल मैदान में फाइनल मैच होगा.
कंचन नगर ने मखरा को हराया
कंचन नगर ने मखरा को हराया फोटो नंबर-1,परिचय-खिलाड़ियों से परिचय करते मुखिया शबनम आरा व अन्य हसपुरा (औरंगाबाद)हसपुरा बाजार के छोटी खेल मैदान में पंचायत मुखिया शबनम आरा द्वारा आयोजित सद्भवना क्रिकेट टूर्नामेंट में कंचन नगर बनाम मखरा के बीच मैच खेला गया. इसका उद्घाटन मुखिया शबनम आरा ने खिलाड़ियों से परिचय के साथ किया. […]
