उच्च वद्यिालय मेघपुर में कंप्यूटर से वंचित है छात्र-छात्राएं

उच्च विद्यालय मेघपुर में कंप्यूटर से वंचित है छात्र-छात्राएं फोटो नंबर-5,परिचय-विद्यालय में अवस्थित इंटर विद्यालय का भवनओबरा,(औरंगाबाद).खुदवा थाना क्षेत्र के मेघपुर उच्च विद्यालय में कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं कंप्यूटर की पढ़ाई से वंचित रह रहे है. बताया जाता है कि उच्च विद्यालय में खुदवा, कलेन, रामनगर,चंदा,पिसाय सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र के […]

उच्च विद्यालय मेघपुर में कंप्यूटर से वंचित है छात्र-छात्राएं फोटो नंबर-5,परिचय-विद्यालय में अवस्थित इंटर विद्यालय का भवनओबरा,(औरंगाबाद).खुदवा थाना क्षेत्र के मेघपुर उच्च विद्यालय में कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं कंप्यूटर की पढ़ाई से वंचित रह रहे है. बताया जाता है कि उच्च विद्यालय में खुदवा, कलेन, रामनगर,चंदा,पिसाय सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र -छात्राएं लाभान्वित है.विभागीय उदासीनता के कारण विद्यालय में स्थित उत्पन्न है. ग्रामीण क्षेत्र के संवेदनशील इलाके के एकमात्र उच्च विद्यालय है ,जहां संसाधन की घोर कमी है. विद्यालय में पूर्ण रूप से भवन , सुरक्षा दिवाल की व्यवस्था नहीं है. विभाग के द्वारा विद्यालय परिसर में प्लस टू का निर्माण कराया गया है. छात्र रौशन कुमार,दिलीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, स्वेता कुमारी, रीना कुमारी ने बताया कि विद्यालय में दो वर्ष पहले पूर्व सांसद महाबली सिंह के द्वारा कंप्यूटर की व्यवस्था करायी गयी थी, लेकिन अज्ञात चोरों द्वारा कंप्यूटर रूम का ताला तोड़ कर चोरी कर ली गयी है,तभी से कंप्यूटर की शिक्षा से वंचित रह रहे है. इस मामले में नहीं तो सांसद और न ही विधायक पहल कर रहे है. छात्रों ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी का ध्यान आकृट कराते हुए विद्यालय में कंप्यूटर की व्यवस्था कराने की मांग की है. इस संबंध में प्रधानाध्यापक अनिल मंडल ने बताया कि जो संसाधन उपलब्ध है उसमें पठन – पाठन का कार्य कराये जा रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >