गरीबों की सेवा सबसे बड़ी सेवा : डॉ प्रकाश तीन सौ गरीबों के बीच बांटे कंबल फोटो नंबर-23,परिचय-कंबल वितरण करते समाजसेवी डाॅ प्रकाश चन्द्रादाउदनगर (अनुमंडल) भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव सह समाजसेवी डाॅ प्रकाश चंद्रा ने दो दिनों में तीन सौ गरीबों के बीच कंबल वितरण किया. शुक्रवार को उन्होंने मौलाबाग नहर पुल के पास स्थित हजरत मासुम शाह बाबा के मजार के पास डेढ़ सौ गरीबों को कंबल दिया. इससे पहले उन्होंने गुरुवार की शाम पुराना शहर स्थित गुलाम सेठ चौक के पास डेढ़ सौ गरीबों को कंबल दिया था. उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है. इसके लिए समाज के सभी सक्षम लोगों को तैयार रहना चाहिए. समाज में आज भी एक वर्ग ऐसा है जो किसी प्रकार अपने एवं अपने परिवार के जीवीकोपार्जन के लिए व्यवस्था तो किसी प्रकार कर लेता है. लेकिन, उसकी अन्य आवश्यकताएं नहीं पूरी हो पाती है. ऐसे लोगों की मदद के लिए सक्षम लोगों को तत्पर रहना चाहिए. मौके पर नंदकिशोर चौधरी, चिंटू मिश्रा, मुकेश मिश्रा, राजेंद्र यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.
गरीबों की सेवा सबसे बड़ी सेवा : डॉ प्रकाश
गरीबों की सेवा सबसे बड़ी सेवा : डॉ प्रकाश तीन सौ गरीबों के बीच बांटे कंबल फोटो नंबर-23,परिचय-कंबल वितरण करते समाजसेवी डाॅ प्रकाश चन्द्रादाउदनगर (अनुमंडल) भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव सह समाजसेवी डाॅ प्रकाश चंद्रा ने दो दिनों में तीन सौ गरीबों के बीच कंबल वितरण किया. शुक्रवार को उन्होंने मौलाबाग नहर […]
