शिवा फुटबाॅल टूर्नामेंट का उद्घाटन आजऔरंगाबाद वीआइसी सिंचाई काॅलोनी व चतुर बिगहा देव के बीच होगा पहला मुकाबला प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालयशिवा फुटबाॅल टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ कांति सिंह करेंगे. उद्घाटन मैच गौतम बुद्ध मैदान शिवगंज, माया बिगहा, गोवाल बिगहा पर खेला जायेगा. उद्घाटन मैच औरंगाबाद वीआइसी सिंचाई काॅलोनी और चतुर बिगहा देव के बीच होगा. इससे संबंधित जानकारी देते हुए शिवा फुटबाॅल टूर्नामेंट के संयोजक गुप्तेश्वर यादव ने बताया कि इस टूर्नामेंट में भदौखर, आनंदपुरा, परसावा, शुक्राडीह (गया), रफीगंज शहर, बदोपुर, सलुपरा परसांवा , चिलमी सहित कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं. उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस मैदान में शिवा फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य फुटबाॅल खेल के प्रति युवाओं को जागरूक करना और इस जिले के युवा प्रतिभागियों के प्रतिभा को तरसना. इस मैच में खेलने वाले कई ऐसे खिलाड़ी हुए है जो फुटबाल के खेल में औरंगाबाद का नाम रोशन किया है. इनका यह भी कहना है कि इस टूर्नामेंट को देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचते हैं. लगभग 15 दिन तक यह आयोजन चलता है.
शिवा फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन आज
शिवा फुटबाॅल टूर्नामेंट का उद्घाटन आजऔरंगाबाद वीआइसी सिंचाई काॅलोनी व चतुर बिगहा देव के बीच होगा पहला मुकाबला प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालयशिवा फुटबाॅल टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ कांति सिंह करेंगे. उद्घाटन मैच गौतम बुद्ध मैदान शिवगंज, माया बिगहा, गोवाल बिगहा पर खेला जायेगा. उद्घाटन मैच औरंगाबाद वीआइसी सिंचाई काॅलोनी और चतुर […]
