लैपटाप व मोबाइल का मिलेगा प्रशक्षिण

लैपटाप व मोबाइल का मिलेगा प्रशिक्षण दाउदनगर, (अनुमंडल). भारत सरकार की सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की कोशिश नजर आने लगी है. 14 से 60 साल के सभी नागरिक को लैपटाप, मोबाइल व टैबलेट का प्रशिक्षण दिया जाना है. जिला में इसके लिए कोई लक्ष्य नहीं रखा गया है. लाभुकों की संख्या तय नहीं है. नि:शुल्क […]

लैपटाप व मोबाइल का मिलेगा प्रशिक्षण दाउदनगर, (अनुमंडल). भारत सरकार की सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की कोशिश नजर आने लगी है. 14 से 60 साल के सभी नागरिक को लैपटाप, मोबाइल व टैबलेट का प्रशिक्षण दिया जाना है. जिला में इसके लिए कोई लक्ष्य नहीं रखा गया है. लाभुकों की संख्या तय नहीं है. नि:शुल्क प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सीएससी तरार को मिली है. इसके चलानेवाले व परीक्षा अधीक्षक दयाभूषण आर्य ने बताया कि नेशनल डिजिटल लिटरेसी मिशन के तहत यह एक महीने की प्रशिक्षण दिया जाना है. अभी तक डेढ़ हजार लोगों ने फाॅर्म भरा है. पंचायत स्तर पर शिविर लगा कर प्रशिक्षण दिया जायेगा. हर व्यक्ति लैपटाप, मोबाइल व टैबलेट चलाना जान जायेगा. इंटरनेट पर सरकारी योजनाओं की वह जानकारी ले सकेगा, किसी भी विभाग से जुड़ी शिकायत आॅन लाइन कर सकेगा. सरकारी एप इस्तेमाल करना सीख जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >