नशा मुक्ति के लिए निकाला कैंडल मार्च

नशा मुक्ति के लिए निकाला कैंडल मार्च फोटो नंबर-31,परिचय- कैंडिल मार्च में शामिल अभियान के सदस्य लोग नवीनगर.अनुग्रह नारायण स्टेडियम से नशा मुक्त नागरिक मंच के तत्वावधान में जागरूकता कैंडल मार्च निकाला गया. बाजार से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया. नशा मुक्ति अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, […]

नशा मुक्ति के लिए निकाला कैंडल मार्च फोटो नंबर-31,परिचय- कैंडिल मार्च में शामिल अभियान के सदस्य लोग नवीनगर.अनुग्रह नारायण स्टेडियम से नशा मुक्त नागरिक मंच के तत्वावधान में जागरूकता कैंडल मार्च निकाला गया. बाजार से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया. नशा मुक्ति अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, उपाध्यक्ष मोहम्मद रमजान अली के नेतृत्व में कैंडिल मार्च से लोगों को नशा के प्रति जागरूक किया गया. समिति के सदस्यों ने नशा नाश का दूसरा नाम है के नारों के साथ लोगों को जागरूक किया और नशा नहीं करने का संकल्प लिया. इस मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष उमेश सिंह, शंकर प्रसाद, परिमल सिन्हा, अर्जुन सिंह, हरि प्रसाद,भोला सिंह आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >