ईंट भट्ठा मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

ईंट भट्ठा मालिक पर प्राथमिकी दर्ज रफीगंज(औरंगाबाद).पौथू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के विनय प्रसाद पर श्मशान की जमीन अतिक्रमण करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि विनय प्रसाद का ईंट भट्ठा चलता है, जहां आझो गांव के लोग उस जमीन पर श्मशान का उपयोग करते हैं. […]

ईंट भट्ठा मालिक पर प्राथमिकी दर्ज रफीगंज(औरंगाबाद).पौथू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के विनय प्रसाद पर श्मशान की जमीन अतिक्रमण करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि विनय प्रसाद का ईंट भट्ठा चलता है, जहां आझो गांव के लोग उस जमीन पर श्मशान का उपयोग करते हैं. आरोपित द्वारा श्मशान की भूमि को अतिक्रमण कर ईंट बनाने के उपयोग में मिट्टी लिया जा रहा था. इसी मामले को लेकर जिलाधिकारी के पास ग्रामीणों ने आवेदन दिया था,जिसकी जांच हेतु अंचलाधिकारी डाॅ संजय कुमार अंबष्ट व माइनिंग ऑफिसर इमाजुद्दीन को निर्देश दिया गया था. जांच में मामले को सत्य पाते हुए माइनिंग ऑफिसर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >