गोरडीहा में सिंचाई की व्यवस्था ठीक नहीं

गोरडीहा में सिंचाई की व्यवस्था ठीक नहीं फोटो नंबर-26, परिचय-गोरडीहा गांव का खेत व सड़कदाउदनगर (अनुमंडल). दाउदनगर प्रखंड का गोरडीहा गांव इन दिनों सुर्खियों में है, क्योंकि इसी गांव के रहनेवाले रामजन्म पांडेय के परपोते ईशान किशन ने अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप का कप्तान बनकर जिला, क्षेत्र व राज्य का नाम रोशन किया है. इस गांव […]

गोरडीहा में सिंचाई की व्यवस्था ठीक नहीं फोटो नंबर-26, परिचय-गोरडीहा गांव का खेत व सड़कदाउदनगर (अनुमंडल). दाउदनगर प्रखंड का गोरडीहा गांव इन दिनों सुर्खियों में है, क्योंकि इसी गांव के रहनेवाले रामजन्म पांडेय के परपोते ईशान किशन ने अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप का कप्तान बनकर जिला, क्षेत्र व राज्य का नाम रोशन किया है. इस गांव में बिजली, सड़क, स्कूल जैसी सुविधाएं तो हैं, लेकिन सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं है. नहर से खरीफ फसल पटवन हो जाता है, लेकिन रबी की फसल के समय समस्या उत्पन्न हो जाती है. इसका कारण है कि खेतों तक सिंचाई हेतु पानी बेहतर तरीके से नहीं पहुंच पाता. ग्रामीण व किसान लालदेव पांडेय, राजेश पांडेय, जयनाथ मिस्त्री ने कहा कि पइन की उड़ाही का सिर्फ कोरम पूरा किया जाता है. इसके कारण गेहूं की फसल के समय खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता. कई बार उड़ाही भी हुई है, लेकिन इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. मुखिया भगवान सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को दूर किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >