इलाज के दौरान घायल की मौत

इलाज के दौरान घायल की मौत औरंगाबाद.राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जेके मोटल के समीप कार व बाइक की टक्कर में घायल हुए अर्जुन मेहता की मौत वाराणसी में इलाज के दौरान हो गयी. गुरुवार को वाराणसी में पोस्टमार्टम कराने के उपरांत स्थानीय पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया. घटना बुधवार की सुबह […]

इलाज के दौरान घायल की मौत औरंगाबाद.राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जेके मोटल के समीप कार व बाइक की टक्कर में घायल हुए अर्जुन मेहता की मौत वाराणसी में इलाज के दौरान हो गयी. गुरुवार को वाराणसी में पोस्टमार्टम कराने के उपरांत स्थानीय पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया. घटना बुधवार की सुबह घटी थी. अर्जुन अपने ससुराल हरिहरगंज से गांव कोइरी बिगहा लौट रहे थे, इसी क्रम में पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी,जिससे वह जख्मी हो गये थे. सदर अस्पताल में इलाज के उपरांत चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर किया था,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >