किसानों की समस्या को लेकर भाजपा का धरना 28 को औरंगाबाद (सदर) किसानों की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी 28 दिसंबर को जिला मुख्यालय में धरना देगी. जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के किसानों के प्रति उदासीन रवैया को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जिला समाहरणालय के पास धरना का आयोजन किया है. किसानों का धान खलिहान में तैयार पड़ा है, पर राज्य सरकार धान खरीद के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. केंद्र द्वारा दिया गया समर्थन मूल्य पर भी बिहार सरकार धान नहीं खरीद रही है. किसान बिचौलियों के हाथों धान बेचने को मजबूर हैं.
किसानों की समस्या को लेकर भाजपा का धरना 28 को
किसानों की समस्या को लेकर भाजपा का धरना 28 को औरंगाबाद (सदर) किसानों की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी 28 दिसंबर को जिला मुख्यालय में धरना देगी. जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के किसानों के प्रति उदासीन रवैया को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जिला समाहरणालय के पास धरना […]
