लाभुकों को मिले राशन कार्ड

लाभुकों को मिले राशन कार्ड(फोटो नंबर-11)कैप्शन- लाभुकों को राशन देते वार्ड पार्षद व विकास मित्र औरंगाबाद (नगर) नगर पर्षद के वार्ड नंबर 26 में गुरुवार को वार्ड पार्षद कामता मेहता की देखरेख में लगभग सैकड़ों लोगों को राशन कार्ड वितरण किया गया. इस मौके पर वार्ड पार्षद ने कहा कि जिन लोगों को राशन कार्ड […]

लाभुकों को मिले राशन कार्ड(फोटो नंबर-11)कैप्शन- लाभुकों को राशन देते वार्ड पार्षद व विकास मित्र औरंगाबाद (नगर) नगर पर्षद के वार्ड नंबर 26 में गुरुवार को वार्ड पार्षद कामता मेहता की देखरेख में लगभग सैकड़ों लोगों को राशन कार्ड वितरण किया गया. इस मौके पर वार्ड पार्षद ने कहा कि जिन लोगों को राशन कार्ड दिया जा रहा है उसे सही से उपयोग करें. जिन लोगों को अभी तक कार्ड नहीं बना है उन्हें अगली सूची में शामिल कर बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों की जो भी समस्या है उसे दूर करने के लिए हम कृत संकल्पित हैं. विकास मित्र शोभा देवी, बीएलओ मीना देवी ने बताया कि तत्काल 95 लाभुकों का कार्ड बनकर तैयार था,जिसे कैंप के माध्यम से वितरण किया जा रहा है. नयी सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >