बच्चों के विकास में खेल महत्वपूर्ण

बच्चों के विकास में खेल महत्वपूर्ण फोटो नंबर- 5,6, परिचय- फीता काट कर उघाटन करते प्राचार्य वासकी प्रसाद, दौड़ लगाती छात्राएंनवीनगर(औरंगाबाद).बच्चों व समाज के विकास में खेल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. डीएवी पब्लिक स्कूल, नवीनगर में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ खेल भावना को भी लगातार प्रोत्साहित करते हुए हर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती है. […]

बच्चों के विकास में खेल महत्वपूर्ण फोटो नंबर- 5,6, परिचय- फीता काट कर उघाटन करते प्राचार्य वासकी प्रसाद, दौड़ लगाती छात्राएंनवीनगर(औरंगाबाद).बच्चों व समाज के विकास में खेल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. डीएवी पब्लिक स्कूल, नवीनगर में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ खेल भावना को भी लगातार प्रोत्साहित करते हुए हर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती है. ये बातें डीएवी के प्राचार्य वासकी प्रसाद खेल समारोह के उद्घाटन के मौके पर कहीं. खेल में ऊंची कूद, दौड़, कुर्सी रेस आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. साथ ही शांति के प्रतीक स्वरूप सफेद कबूतर उड़ाये गये. खेल ध्वज फहराये जाने के साथ स्वागत गान गाकर कार्यक्रम का अगाज किया गया. इस मौके पर अतिथि ब्रजनाथ द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ खेल की भावना जागृत होती है और इसके अंदर छुपी प्रतिभा निखर कर सामने आता है. इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक सुधीर कुमार सिंह, प्रो अरुण कुमार सिंह, निर्मल कुमार सिन्हा व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >