ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल का उद्घाटन

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल का उद्घाटन बारुण(औरंगाबाद). प्रखंड की मेह पंचायत अंतर्गत नरारी कला एनपीजीसी के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल का उद्घाटन मुनारिक सिंह ने फीता काट कर किया. समारोह में ज्ञानदीप कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम की देखरेख विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार संगम ने की. इस […]

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल का उद्घाटन बारुण(औरंगाबाद). प्रखंड की मेह पंचायत अंतर्गत नरारी कला एनपीजीसी के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल का उद्घाटन मुनारिक सिंह ने फीता काट कर किया. समारोह में ज्ञानदीप कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम की देखरेख विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार संगम ने की. इस दौरान मुनारिक सिंह ने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है. अच्छी शिक्षा के लिए अच्छे शिक्षक का होना बहुत जरूरी है. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार टाइगर, स्काउट प्रशिक्षक मयंक कुमार, समाजसेवी राम प्रवेश सिंह, बबन सिंह यादव, अनिल यादव, लव कुमार सिंह, सुशील पांडेय के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >