औरंगाबाद(ग्रामीण) : राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर औरंगाबाद शहर के जेके मोटल के समीप कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार अरुण मेहता गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बुधवार की सुबह की है.
गभीर रूप से घायल अरुण को स्थानीय लोगों व परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया.
इधर, मिली जानकारी के अनुसार अरुण मेहता कोइरी बिगहा गांव का रहनेवाला बताया जाता है. वह अपने बाइक से ससुराल (हरिहरगंज) गया था. बुधवार की सुबह लौटने के दौरान जेके मोटल के समीप पीछे से एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही क्षण में ओरा पुल के समीप कार चालक को पकड़ लिया. इधर, हसौली पंचायत के मुखिया रामजी चौहान ने बताया कि घटना की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गयी है. कार चालक को आरोपित बनाया गया है.
