शहर के रेलवे आक्षरण काउंटर पर दलालों का कब्जा मुंहमांगे कीमत पर बिकते हैं टिकट(फोटो नंबर-25)कैप्शन- रेलवे काउंटर पर लगी लोगों की भीड़ औरंगाबाद (सदर)अगर आप औरंगाबाद रेलवे आरक्षण काउंटर पर खड़े हैं और तत्काल टिकट की दरकार है तो हर बार की तरह जवाब सुनने को मिलेगा कि अभी लिंक फेल है और बिजली भी गुल है. टिकट मिलना मुश्किल है. दरअसल इस जवाब के पीछे नेपथ्य में दलाल खड़े है, जो परदे के पीछे छीपे कलाकार की तरह अपनी भूमिका की जबरदस्त दावेदारी करने में लगे रहते हैं. इनके वजह से रेलवे यात्री का अधिकार छीन रहा है. रेलवे आरक्षण काउंटर पर दलालों का कब्जा होने के कारण यात्रियों को मुंहमांगी कीमतों पर यात्रा टिकट खरीदनी पड़ती है. गौरतलब है कि कि समाहरणालय परिसर से सटे इस आरक्षण काउंटर पर जमकर दलाली का खेल चलता है, पर प्रशासन मूकदर्शक बनी रहती है. आरक्षण काउंटर के आस-पास के दुकानदारों की दावेदारी का प्रभाव इतना तेज है कि रेलकर्मी भी उनका मुरिद हैं. दलाल जहां का टिकट बनवाना चाहते हैं बना लेते हैं और फिर उसे अधिक मूल्य पर ग्राहक को देते हैं. टिकट का किराया जितना तय है उसका दोगुना दाम दलाल वसूल रहे हैं. गौरतलब है कि पहले एक प्रशिक्षु आइएस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए रिजर्वेशन काउंटर पर दलाली को रोका था, लेकिन उनके तबादले के बाद ये खेल फिर से शुरू हो गया. दलालों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से इनका मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. गंभीरता से किया जा रहा काम अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक मुन्ना रजक से ने बताया कि दलाली की शिकायत पहले मिली थी. इसे देखते हुए रिजर्वेशन काउंटर पर एक सप्ताह पहले नये रेलकर्मी को नियुक्त किया गया. इसे सख्त निर्देश भी दिया गया है कि दलालों को रिजर्वेशन काउंटर के आसपास नही फटकने दिया जाये. यात्रियों को रेलवे के तय मूल्य पर टिकट मिले इस पर गंभीरता से काम किया जा रहा है. दलालों से जुड़ी शिकायत भविष्य में सुनने को नहीं मिलेगी.
शहर के रेलवे आक्षरण काउंटर पर दलालों का कब्जा
शहर के रेलवे आक्षरण काउंटर पर दलालों का कब्जा मुंहमांगे कीमत पर बिकते हैं टिकट(फोटो नंबर-25)कैप्शन- रेलवे काउंटर पर लगी लोगों की भीड़ औरंगाबाद (सदर)अगर आप औरंगाबाद रेलवे आरक्षण काउंटर पर खड़े हैं और तत्काल टिकट की दरकार है तो हर बार की तरह जवाब सुनने को मिलेगा कि अभी लिंक फेल है और बिजली […]
