बिना कागजात के पकड़ाये दर्जनों टेंपो

बिना कागजात के पकड़ाये दर्जनों टेंपो मदनपुर (औरंगाबाद).जिला परिवहन पदाधिकारी औरंगाबाद द्वारा वाहन जांच अभियान चला कर दर्जनों गाड़ियों को पकड़ कर थाने को सुपुर्द कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिना कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस के अलावे बिना परमिट के चलाते एक दर्जन टेंपो व एक ट्रैक्टर को जिला परिवहन पदाधिकारी के दस्ते ने […]

बिना कागजात के पकड़ाये दर्जनों टेंपो मदनपुर (औरंगाबाद).जिला परिवहन पदाधिकारी औरंगाबाद द्वारा वाहन जांच अभियान चला कर दर्जनों गाड़ियों को पकड़ कर थाने को सुपुर्द कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिना कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस के अलावे बिना परमिट के चलाते एक दर्जन टेंपो व एक ट्रैक्टर को जिला परिवहन पदाधिकारी के दस्ते ने पकड़ा तथा मदनपुर थाने की अभिरक्षा में रखा गया. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा चलाये गये इस अभियान को जनता ने भी स्वागत किया है. अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रखंड प्रमुख उत्तम पासवान ने कहा कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 14-15 साल के कई किशोर टेंपो चलाते देखे जाते हैं, जिसके कारण कई बार दुर्घटना का अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. किसी भी परिस्थिति में बिना सक्षम कागजात व लाइसेंस के सड़कों पर वाहन नहीं चलने दिया जाये. इससे बहुत हद तक अपराध व दुर्घटना होने से रोका जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >