कमीशन बढ़ने से डीलरों में उत्साह

कमीशन बढ़ने से डीलरों में उत्साह फोटो नंबर-27, परिचय-बैठक करते डीलरदाउदनगर(अनुमंडल) बिहार फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उपस्थित डीलरों ने राज्य सरकार द्वारा कमीशन बढ़ाने पर खुशी व्यक्त किया. मगध प्रमंडल प्रभारी सह जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने डीलरों […]

कमीशन बढ़ने से डीलरों में उत्साह फोटो नंबर-27, परिचय-बैठक करते डीलरदाउदनगर(अनुमंडल) बिहार फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उपस्थित डीलरों ने राज्य सरकार द्वारा कमीशन बढ़ाने पर खुशी व्यक्त किया. मगध प्रमंडल प्रभारी सह जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने डीलरों की आमदनी दोगुनी कर दी है. इनका कमीशन अब 40 पैसे प्रति किलो से बढ़ा कर 70 पैसा कर दिया है. साथ ही 17 पैसे प्रति किलो पीओएस डिवाइस लगाने वाले दुकानदारों को मिलेगा. कुल 87 पैसे अब कमीशन मिलना है. इससे डीलरों में उत्साह देखा जा रहा है. वक्ताओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन शहनी को धन्यवाद दिया और प्रदेश महामंत्री श्रीकांत लाभ के प्रति आभार प्रकट किया. वक्ताओं ने कहा कि चीनी भी अब उपलब्ध कराने व डीलरों को एक लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध कराने की बात कही गयी है. डीलरों ने दाल, तेल, कपड़ा व नमक की आपूर्ति करने की मांग भी की. शराब बंदी के लिए राज्य सरकार की सराहना की गयी. बैठक में नगर अध्यक्ष अंबिका सिंह, सरपंच सह कोषाध्यक्ष महावीर सिंह, विकास कुमार, अजय कुमार, रामकेवल सिंह, रामनरेश गुप्ता, कमलेश चंद्रवंशी, जफरूल हसन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >