मनाया गया उर्स आला हजरत दाउदनगर. रजा कमेटी द्वारा पिराही बाग स्थित मदरसा इसलामिया में उर्स आला हजरत मनाया गया. सुबह में नमाज के बाद कुरानखानी की गयी. जानकारी देते हुए मोहम्मद कसीमुद्दीन उर्फ गुड्डू ने बताया कि जलसे ईद मिलादून नबी का आयोजन हुआ. इसमें कलेर के मौलाना खालिद रजा समशी, जपला के मौलाना जुनैद रजा ने तकरीर की. मोहम्मद शाकिर अली नूरी व हाफीज इमामुद्दीन ने नात पढ़ा. अध्यक्षता मौलाना वायजुल हक व देखरेख अफरोज आलम ने की. इसमें मौलाना मतलूब, सैफुल्लाह खालिद, हाफीज शाकिर, असरफ रजा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. 18 महिलाओं का बंध्याकरणदाउदनगर पीएचसी में आयोजित बंध्याकरण शिविर के दौरान 18 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेम प्रकाश दिवाकर ने बताया कि जिला से आये सर्जन डाॅ आसित रंजन ने बंध्याकरण आॅपरेशन किया. इसमें पीएचसी के चिकित्सक डाॅ विनोद प्रसाद शर्मा ने सहयोग किया. सत्येंद्र बने प्रभारी प्रधानाध्यापकदाउदनगर. अनुमंडल मुख्यालय के एक मात्र बालिका इंटर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार विधालय के वरीय शिक्षक डाॅ सत्येंद्र कुमार राय ने ग्रहण किया. उन्हें सारंगधर सिंह ने सोमवार को अवकाश ग्रहण करने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार सौंपा. सारंगधर सिंह इस विद्यालय में 2008 से पदस्थापित थे और 2010 से प्रभारी प्रधानाध्यापक का पद संभाल रहे थे.
मनाया गया उर्स आला हजरत
मनाया गया उर्स आला हजरत दाउदनगर. रजा कमेटी द्वारा पिराही बाग स्थित मदरसा इसलामिया में उर्स आला हजरत मनाया गया. सुबह में नमाज के बाद कुरानखानी की गयी. जानकारी देते हुए मोहम्मद कसीमुद्दीन उर्फ गुड्डू ने बताया कि जलसे ईद मिलादून नबी का आयोजन हुआ. इसमें कलेर के मौलाना खालिद रजा समशी, जपला के मौलाना […]
