युवती से छेड़खानी करने वाला युवक को भेजा जेल

युवती से छेड़खानी करने वाला युवक को भेजा जेल प्रतिनिधि, बारूण-युवती से छेड़खानी करने का आरोपित युवक समीर उर्फ रिंकु को बारुण थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बारूण थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि खेमदा गांव की रहने वाली एक युवती ने बारूण के मोहनगंज सराय मुहल्ले में रहने […]

युवती से छेड़खानी करने वाला युवक को भेजा जेल प्रतिनिधि, बारूण-युवती से छेड़खानी करने का आरोपित युवक समीर उर्फ रिंकु को बारुण थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बारूण थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि खेमदा गांव की रहने वाली एक युवती ने बारूण के मोहनगंज सराय मुहल्ले में रहने वाले समीर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सोमवार की शाम जब वह बारूण बाजार जा रही थी तब अकेला पाकर समीर ने उसके साथ छेड़खानी की. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बुधवार को समीर को उसके मुहल्ले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >