गया से लूटी गयी इनोवा ओबरा से बरामद, आठ गिरफ्तार

गया से लूटी गयी इनोवा ओबरा से बरामद, आठ गिरफ्तार फोटो-1एयूआर 6-बरामद इनोवा.ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास से दाउदनगर थाने की पुलिस ने पकड़ा वाहन गिरफ्तार अपराधियों के नामों का खुलासा करने से परहेज कर रही औरंगाबाद पुलिस गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के नेयामतपुर गांव के पास से लूटी गयी […]

गया से लूटी गयी इनोवा ओबरा से बरामद, आठ गिरफ्तार फोटो-1एयूआर 6-बरामद इनोवा.ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास से दाउदनगर थाने की पुलिस ने पकड़ा वाहन गिरफ्तार अपराधियों के नामों का खुलासा करने से परहेज कर रही औरंगाबाद पुलिस गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के नेयामतपुर गांव के पास से लूटी गयी थी इनोवाबराती बता गाड़ी को किराये पर लेकर दिया था घटना को अंजामप्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर)गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के नेयामतपुर गांव के पास से सोमवार की रात लूटी गयी इनोवा (बीआर 2एम 6992) को दाउदनगर (औरंगाबाद) थाने की पुलिस ने मंगलवार को ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास से बरामद किया और उसमें सवार आठ अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया. इनोवा गया शहर के डेल्हा मुहल्ला निवासी आजाद सिंह की है. यह जानकारी औरंगाबाद एसपी बाबू राम ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी.एसपी ने बताया कि गया एसएसपी मनु महाराज द्वारा सूचना दी गयी थी कि बेलागंज से लूटी गयी इनोवा को दाउदनगर से गुजरते देखा गया है. इसी सूचना पर अपराधियों की गिरफ्तारी व इनोवा की बरामदगी के लिए दाउदनगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार को जिम्मेवारी सौंपी गयी. थानाध्यक्ष ने इनाेवा का लोकेशन पता कर उसका पीछा किया. थानाध्यक्ष को आशंका थी कि इनोवा में कई अपराधी सवार हैं और उनके पास हथियार भी हो सकते हैं, जिससे पुलिसकर्मियों को क्षति पहुंच सकती है. इसके बावजूद थानाध्यक्ष व उनकी टीम ने बहादुरी का परिचय देते हुए ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास इनोवा में सवार आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया. फिलहाल, अपराधियों की पहचान (नाम-पता) का सत्यापन किया जा रहा है. साथ ही, उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान की जा रही है. औरंगाबाद एसपी ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों से यह भी पता लगाया जा रहा है कि लूटे गये वाहनों को कहां बेचा जाता है और उन्हें कौन खरीदता है. एसपी ने बताया कि इनोवा के साथ गिरफ्तार आठ अपराधियों की सूचना गया एसएसपी को दी गयी. सूचना मिलने पर गया एसएसपी ने गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के लिए आमस थानाध्यक्ष साजिद हुसैन को औरंगाबाद भेजा. फिलहाल, गिरफ्तार अपराधियों के नामों का खुलासा करने से औरंगाबाद पुलिस परहेज कर रही है. इधर, गया एसएसपी के मुताबिक, सोमवार की रात पांच युवकों ने खुद को बराती बता कर गया जंकशन से इनाेवा को किराये पर बुक कराया. इसके बाद उक्त स्थान पर ड्राइवर व इनोवा के मालिक को पीट कर घायल कर दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >