सब जज-तीन के कार्यालय से कंप्यूटर चोरी, मामला दर्ज औरंगाबाद (ग्रामीण).व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के न्यायिक पदाधिकारी सब जज-तीन के कार्यालय से कंप्यूटर सेट की चोरी कर ली. इस घटना से संबंधित प्राथमिकी सब जज-छह के कार्यालय लिपिक राजू कुमार सिंह के बयान पर नगर थाने में दर्ज की गयी है. राजू का कहना है कि मेरे कार्यालय में सब जज-तीन का भी कार्यालय है. मेरे टेबल पर जो कंप्यूटर सेट लगा था, वह चोरों ने चोरी कर ली. इधर, नगर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि भादवि की धारा 379 के तहत कांड संख्या 501-15 दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.आदर्श कालोनी से बाइक की चोरीऔरंगाबाद (ग्रामीण).औरंगाबाद शहर के आदर्श कालोनी करमा रोड से अपराधियों ने एक बाइक की चोरी कर ली . घटना सोमवार की सुबह की है. इस संबंध में बाइक मालिक व बारूण थाना क्षेत्र के मौआर खैरा गांव निवासी नीतेश मौआर ने प्राथमिकी के लिए नगर थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में नीतेश ने उल्लेख किया है कि 29 नवंबर की शाम आदर्श कालोनी स्थित अपने चाचा के घर रात में रूक गये थे. घर के सामने बाइक लगी थी. अगले दिन सुबह बाइक बीआर 26 एफ-3102 चोरी हो गयी. गौरतलब है कि सोमवार की शाम देव सूर्य मंदिर के सामने से चोरों ने एक बाइक की चोरी तब कर ली, जब बाइक मालिक अपने ट्रैक्टर की पूजा कर रहे थे. घर में घुस कर महिला के साथ हाथापाई औरंगाबाद (ग्रामीण).नगर थाना क्षेत्र के पुरानी काजी मुहल्ले में एक महिला के घर में घुस कर गाली-गलौज व हाथापाई की गयी. पीड़ित महिला सुजीता देवी, पति सुदेश्वर प्रसाद ने नगर थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी. घटना सोमवार की है. महिला ने नगर थाने को प्राथमिकी के लिये दिये लिखित बयान में कहा है कि जब वह घर में अकेली थी, उसी समय मोहम्मद आफताब, जैकी, गोल्डी व छोटू आकर घर में गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की. महिला का यह भी कहना है कि उसके गले की सोने की चेन व बाली भी उन लोगों ने छीन लिया और मारपीट की धमकी भी दी. इधर, आरोपितों का कहना है कि महिला का आरोप पूरी तरह गलत है.
सब जज-तीन के कार्यालय से कंप्यूटर चोरी, मामला दर्ज
सब जज-तीन के कार्यालय से कंप्यूटर चोरी, मामला दर्ज औरंगाबाद (ग्रामीण).व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के न्यायिक पदाधिकारी सब जज-तीन के कार्यालय से कंप्यूटर सेट की चोरी कर ली. इस घटना से संबंधित प्राथमिकी सब जज-छह के कार्यालय लिपिक राजू कुमार सिंह के बयान पर नगर थाने में दर्ज की गयी है. राजू का कहना है कि […]
