प्लस टू स्कूल बना पशुओं का चारागाह बारुण (औरंगाबाद)राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय सिरिस में करीब 1400 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं. विद्यालय सात एकड़ भू-भाग में फैला हुआ है. लेकिन, विद्यालय का चहारदीवारी नहीं है. छात्रा सविता, हेमा व आशिका ने बताया कि विद्यालय में चहारदीवारी नहीं रहने से विद्यालय परिसर में पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है. हमेशा मैदान में पशु घास चरते रहते हैं. कभी-कभी तो पढ़ाई के दौरान वर्ग में भी गाय-बैल घुस जाते है. विद्यालय के आसपास खेतीहर भूमि होने की वजह से कई बार तो जहरीले जीव जंतु (सांप, बिच्छू) भी आ गये है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार राय ने बताया कि चहारदीवारी नहीं रहने की वजह से हमेशा संसाधनों की चोरी होने का भय बना होता है. विद्यालय बंद होने के बाद असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय के कमरों को क्षति पहुंचाया गया है. इससे संबंधित वरीय अधिकारियों को कई बार सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, केवल टाल मटोल कर छोड़ दिया जाता है.
प्लस टू स्कूल बना पशुओं का चारागाह
प्लस टू स्कूल बना पशुओं का चारागाह बारुण (औरंगाबाद)राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय सिरिस में करीब 1400 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं. विद्यालय सात एकड़ भू-भाग में फैला हुआ है. लेकिन, विद्यालय का चहारदीवारी नहीं है. छात्रा सविता, हेमा व आशिका ने बताया कि विद्यालय में चहारदीवारी नहीं रहने से विद्यालय परिसर में पशुओं का जमावड़ा लगा […]
