थानाध्यक्ष व एसआइ की निंदा :दाउदनगर,अनुमंडल. देवकुंड के पत्रकार मणिकांत पांडेय व हसपुरा थाना विवाद में थानाध्यक्ष अरुण कुमार व एसआइ प्रभुनाथ प्रसाद की निंदा की गयी. रविवार को अनुमंडल पत्रकार संघ की बैठक में कहा गया कि किसी पत्रकार के मोबाइल से किसी आरोपी को फोन कर बुलाना और उसे गिरफ्तार कर लेना या पैसे लेकर छोड़ देना न्यायसंगत नहीं है. इस तरह किसी भी पत्रकार को नक्सलियों या अपराधियों से नुकसान हो सकता है. इससे पत्रकार व पुलिस के बीच विश्वसनीयता का भी संकट पैदा होगा. दोनों को काम करना मुश्किल होगा. अनुमंडल पत्रकार संघ ने एसपी बाबू राम से कारर्वाई की मांग की है, ताकि आगे ऐसी घटना न हो. वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार को मुखबिर बना देने की कोशिश गलत है. ऐसे में यदि किसी की जान की क्षति होती है तो जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन को ही माना जायेगा.
थानाध्यक्ष व एसआइ की निंदा :
थानाध्यक्ष व एसआइ की निंदा :दाउदनगर,अनुमंडल. देवकुंड के पत्रकार मणिकांत पांडेय व हसपुरा थाना विवाद में थानाध्यक्ष अरुण कुमार व एसआइ प्रभुनाथ प्रसाद की निंदा की गयी. रविवार को अनुमंडल पत्रकार संघ की बैठक में कहा गया कि किसी पत्रकार के मोबाइल से किसी आरोपी को फोन कर बुलाना और उसे गिरफ्तार कर लेना या […]
