औरंगाबाद में दो सड़क हादसों में तीन युवक घायल

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पहली घटना कुटुंबा प्रखंड के एनएच 139 पर एक लाइन होटल के समीप हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया. घायल युवक की पहचान एरका कॉलोनी निवासी नरेश मेहता के पुत्र धनंजय मेहता के रूप में की गयी है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची. एसआइ पारस सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं, दूसरी घटना औरंगाबाद शहर के फार्म इलाके में हुई. तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. दुर्घटना में बाइक सवार मनोज कुमार और आकाश कुमार घायल हो गये. दोनों युवक शहर के ही निवासी बताये जाते हैं. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. लोगों ने प्रशासन से शहर में यातायात व्यवस्था को और सख्त बनाने तथा वाहन चालकों को जागरूक करने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगायी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >