पत्रकार कल्याण कोष का गठन

पत्रकार कल्याण कोष का गठन फोटो नंबर-5,परिचय- बैठक करते अनुमंडल के पत्रकारदाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर अनुमंडल के पत्रकारों की बैठक अनुमंडल विधि संघ भवन में हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि अनुमंडल क्षेत्र के पत्रकार सदस्य की यदि मृत्यु होती है तो उसके परिवार को 51 हजार और अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये मिलेगा. […]

पत्रकार कल्याण कोष का गठन फोटो नंबर-5,परिचय- बैठक करते अनुमंडल के पत्रकारदाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर अनुमंडल के पत्रकारों की बैठक अनुमंडल विधि संघ भवन में हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि अनुमंडल क्षेत्र के पत्रकार सदस्य की यदि मृत्यु होती है तो उसके परिवार को 51 हजार और अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये मिलेगा. दुर्घटना होने पर यदि पत्रकार को अावश्कता होगी तो 25 हजार तक की आर्थिक मदद की जायेगी. कई वर्षों बाद संघ का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, सचिव उपेंद्र कश्यप व कोषाध्यक्ष सबा कादरी बनाये गये. उपाध्यक्ष सुरेंद्र वैद्य व सत्यदेव सिंह तथा उप सचिव स्नेह रंजन व अनिरूद्ध विश्वकर्मा उर्फ दिलिप बने. अरविंद कुमार, श्रीनाथ तिवारी, ओम प्रकाश यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, अभय कुमार, मणिकांत पांडेय, रंजीत कुमार, पांडेय कौशल किशोर, ब्रजेश कुमार द्विवेदी, वीरेंद्र कुमार खत्री, विजय कर्ण, प्रेम कुमार, कार्यकारिणी के सदस्य बनाये गये. बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण फैसले के अनुसार पत्रकार कल्याण कोष का गठन किया गया. इसके तहत सदस्य पत्रकार के निधन पर मृतक के परिजन को मिलेगा 51 हजार रुपए और अंतिम संस्कार के लिए अतिरिक्त 5000 रुपये दिये जायेंगे. कोष की व्यवस्था संघ सदस्यों से प्राप्त सदस्यता शुल्क व अन्य श्रोत से होगी. सामूहिक बीमा की भी व्यवस्था की जानी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >