श्रीराम जानकी शाहपुर ठाकुरबाड़ी के विकास के लिए बैठक छह को

श्रीराम जानकी शाहपुर ठाकुरबाड़ी के विकास के लिए बैठक छह को औरंगाबाद कार्यालयश्रीराम जानकी शाहपुर ठाकुरबाड़ी का अस्तित्व हो रहे समाप्त से संबंधित छपी खबर का असर दिखायी देने लगा है. शहर के लोगों में ठाकुरबाड़ी के प्रति चेतना जागृत हुई है. ठाकुरबाड़ी के विकास से संबंधित बनी एक पूर्व की कमेटी में भी जान […]

श्रीराम जानकी शाहपुर ठाकुरबाड़ी के विकास के लिए बैठक छह को औरंगाबाद कार्यालयश्रीराम जानकी शाहपुर ठाकुरबाड़ी का अस्तित्व हो रहे समाप्त से संबंधित छपी खबर का असर दिखायी देने लगा है. शहर के लोगों में ठाकुरबाड़ी के प्रति चेतना जागृत हुई है. ठाकुरबाड़ी के विकास से संबंधित बनी एक पूर्व की कमेटी में भी जान लौट आयी है. कमेटी ने छह दिसंबर को एक बैठक बुलायी है, जिसमें जिले के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है. बैठक बुलाये जाने से संबंधित जानकारी देते हुए संत जनेश्वर मेहता ने बताया कि हमलोग बेजान हो गये थे. लोग ठाकुरबाड़ी के प्रति सोचना भी बंद कर दिये थे, लेकिन जब ‘प्रभात खबर’ में खबर छपी तो लोग एक बार फिर ठाकुरबाड़ी की बदहाली से उबारने के लिए उत्सुक हो गये है. छह दिसंबर की बैठक में ठाकुरबाड़ी के विकास पर चर्चा होगी. उनका यह भी कहना है कि एक दशक से भी अधिक हो गये. ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में कोई बड़ा धार्मिक आयोजन नहीं हुआ है. इस बार की बैठक में एक यज्ञ का अनुष्ठान करने पर भी चर्चा की जायेगी. उनके अनुसार यह बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >