रामपुर जानेवाली सड़क बदहाल ओबरा. एनएच-98 से रामपुर गांव जानेवाली सड़क काफी बदहाल स्थिति में है, जिससे पूरी तरह आवागमन बाधित है. माले के पूर्व विधायक राजाराम सिंह द्वारा ऐच्छिक निधि से सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसके बाद से सड़क की मरम्मती नहीं करने से सड़क गड्ढे में तब्दील है. समाजसेवी जितेंद्र यादव, मुन्ना सिंह, चंद्रशेखर यादव, रामनरेश गिरी, बालेश्वर सिंह ने बताया कि सांसद व विधायक को लिखित रूप से आवेदन देकर ध्यान आकृष्ट कराया गया है, लेकिन फिर भी यह स्थिति उत्पन्न है. उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क का निर्माण कराने की मांग की है.
रामपुर जानेवाली सड़क बदहाल
रामपुर जानेवाली सड़क बदहाल ओबरा. एनएच-98 से रामपुर गांव जानेवाली सड़क काफी बदहाल स्थिति में है, जिससे पूरी तरह आवागमन बाधित है. माले के पूर्व विधायक राजाराम सिंह द्वारा ऐच्छिक निधि से सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसके बाद से सड़क की मरम्मती नहीं करने से सड़क गड्ढे में तब्दील है. समाजसेवी जितेंद्र […]
