क्विज के सफल प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत

क्विज के सफल प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत फोटो नंबर- 17,परिचय-क्विज प्रतियोगिता में शामिल अतिथिनवीनगर.प्रखंड के मध्य विद्यालय टंडवा में यूसीसी क्रिकेट टीम द्वारा क्विज का आयोजन किया गया. टंडवा थाना के एसआइ मनीष कुमार के संरक्षण में आयोजित प्रतियोगिता की अध्यक्षता टंडवा उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश राम ने की. प्रतियोगिता में निजी विद्यालयों के […]

क्विज के सफल प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत फोटो नंबर- 17,परिचय-क्विज प्रतियोगिता में शामिल अतिथिनवीनगर.प्रखंड के मध्य विद्यालय टंडवा में यूसीसी क्रिकेट टीम द्वारा क्विज का आयोजन किया गया. टंडवा थाना के एसआइ मनीष कुमार के संरक्षण में आयोजित प्रतियोगिता की अध्यक्षता टंडवा उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश राम ने की. प्रतियोगिता में निजी विद्यालयों के साथ-साथ आसपास के दर्जनों सरकारी विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया. इसमें लिखित व मौखिक दोनों रूप में प्रतिभागियों से सवाल पूछे गये. लिखित परीक्षा के लिए ए, बी व सी तीन ग्रुप बनाये गये थे. वहीं मौखिक रूप में सभी छात्र-छात्राओं से एसआइ मनीष कुमार द्वारा सवाल पूछे गये, जिसका जवाब बड़े ही उत्साह के साथ सभी बच्चों ने दिया. जवाब देने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं को जवाब के साथ ही पुरस्कृत किया गया. लिखित परीक्षा में शामिल प्रथम, द्वितीय व तृतीय आये प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार दिया गया. ग्रुप ए में प्रियंका कुमारी को प्रथम, देवेंद्र कुमार को द्वितीय व संतोष नीतीश को तृतीय पुरस्कार दिया गया. ग्रुप बी में पंकज कुमार को प्रथम, मेराज खां को द्वितीय व मनीष गुप्ता को तृतीय पुरस्कार मिला. ग्रुप सी में खुशबू सोनी को प्रथम, तौकीर आलम को द्वितीय व रोहित कांत को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. पुरस्कार का वितरण मुख्य अतिथि टंडवा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार, जिला पार्षद पप्पू विश्वकर्मा, समाजसेवी आमोद चंद्रवंशी, पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >